
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
चंदूरवाली की बेटी आरती #बिश्नोई का बीसीसीआई कैंप में चयन, साधारण किसान परिवार की लाडली ने बढ़ाया जिले का मान
राजस्थान क्रिकेट में हनुमानगढ़ की प्रतिभाओं का डंका एक बार फिर बजा है। जिले के टिब्बी क्षेत्र के छोटे से गांव चंदूरवाली की रहने वाली आरती का चयन बीसीसीआई-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) द्वारा आयोजित अंडर-15 हाई-परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
आरती के पिता विष्णु गोदारा और दादा रामदयाल गोदारा खेती-किसानी से जुड़े हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पूर्व आरती राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की अंडर-15 महिला टीम में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने उन्हें बेंगलुरु में 18 मई से 11 जून तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना है।
इस हाई-परफॉर्मेंस कैंप में देश की चुनिंदा प्रतिभाओं को बीसीसीआई के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरती को 17 मई तक बेंगलुरु में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। आरती की इस सफलता पर चंदूरवाली सहित पूरे टिब्बी क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साधारण परिवार की बेटी का बीसीसीआई के मुख्य कैंप तक पहुंचना अन्य ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from Bishnoi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




