
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
ओसियां विधानसभा क्षेत्र के सामराऊ ग्राम निवासी, अरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के वीर सपूत श्री जयप्रकाश जी भादु (विश्नोई), पुत्र श्री रणुराम जी बिश्नोई, के मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
वर्ष 2020 में भारतीय सेना में भर्ती होकर उन्होंने राष्ट्रसेवा का पवित्र दायित्व निभाया तथा अपने साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से देश की सेवा की। मातृभूमि रक्षार्थ दिया गया उनका सर्वाेच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
मैं वीर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनकी शहादत पर सम्पूर्ण ओसियां क्षेत्र, राजस्थान एवं देश को गर्व है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
वीर शहीद श्री जयप्रकाश जी भादु (विश्नोई) अमर रहें।
उनकी शौर्यगाथा सदैव अमर रहेगी।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
जय हिन्द।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



