
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
बड़े भाई व अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक स्वर्गीय भाई प्रवीण धारणीया जी की मन की इच्छा आज पूर्ण हुई।
वे अक्सर कहा करते थे कि उनकी आर्मी ऑफिसर बनने की बहुत इच्छा थी। उन्होंने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन कुछ कारणोंवश उनका यह सपना अधूरा रह गया। इसी टीस को मन में लिए वे इस दुनिया से विदा हो गए।
अपनी इसी अधूरी इच्छा को उन्होंने अपने बेटे आदित्य में देखा और उसे उसी दिशा में आगे बढ़ाया। अपनी मेहनत, लगन और पिता के सपनों को साकार करने के जज़्बे के साथ आज आदित्य ने UPSC NDA में All India Rank 17 प्राप्त कर उनके सपने को साकार कर दिखाया।

आदित्य ने न केवल अपने पिता का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों पर भी खरा उतरा।
प्रवीण भाई आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जहाँ भी होंगे, अपने बेटे की इस उपलब्धि पर निश्चित ही गर्व और खुशी महसूस कर रहे होंगे।

ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from Bishnoi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





