
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों की मांग मानते हुए खेजड़ी को सम्पूर्ण राजस्थान में संरक्षित वृक्ष घोषित कर दिया है। खेजड़ी की कटाई पर रोक सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को खेजड़ी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

राज्य मंत्री श्री के.के. बिश्नोई, श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, विधायक श्री पब्बाराम जी बिश्नोई तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल जी बिश्नोई द्वारा शासन सचिव का आदेश जारी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। संतो द्वारा व पर्यावरण समिति ने भी इस निर्णय पर सहमति जताई है। पिछले 11 दिनों से चल रहा महापड़ाव इस ऐतिहासिक फैसले के बाद स्थगित कर दिया गया है।
reference : बिश्नोई समाचार नेटवर्क
#bishnoi #bishnoism #vishnoi
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




