
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें

एक बार फिर से गोल्ड मेडलिस्ट पूजा बोस्ती ने एशियन गेम्स 2026 नागोया (जापान) में 1.84 मीटर का High Jump लगाकर
कांस्य पदक जीतकर पूरे भारत देश के साथ-साथ अपने गांव बोस्ती का नाम रोशन किया है। बेटी पूजा बोस्ती को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं…!

गर्व का पल! फतेहाबाद की बेटी रिया ढाका का महिला नेशनल क्रिकेट टीम में चयन
फतेहाबाद। जिले के गांव मानावाली के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। गांव निवासी बंसी लाल ढाका की बेटी रिया ढाका का महिला नेशनल क्रिकेट टीम में चयन होने की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रिया ढाका ने अपनी मेहनत, लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने रिया ढाका तथा उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा है।
रिया ढाका को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
बेटी हो तो ऐसी, जो सपनों को हकीकत बनाए।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



