
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
समराथल फाउंडेशन के होनहार ने फिर बढ़ाया समाज का मान

#समराथल फाउंडेशन के जोधपुर हॉस्टल के प्रतिभाशाली छात्र आदेश #बिश्नोई (सथेरण, नागौर) ने जोधपुर के ALLEN संस्थान में अध्ययन करते हुए JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आदेश ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1783 तथा GEN-EWS रैंक 200 प्राप्त कर बिश्नोई समाज का नाम रोशन किया है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ आदेश को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में अपनी पसंदीदा ब्रांच में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। समराथल फाउंडेशन के सहयोग से अपनी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ाने वाले आदेश की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
आदेश की यह उपलब्धि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि समर्पण एवं सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर आदेश बिश्नोई, उनके माता-पिता एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही समराथल फाउंडेशन परिवार को भी साधुवाद, जो प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए आदेश बिश्नोई को अनंत शुभकामनाएँ।

आप सभी बधाई दो लक्षिता #बिश्नोई (सीगड़) पुत्री श्री महिपाल जी सीगड़ पौत्री डॉ श्री रामेश्वर लाल जी सीगड़, रासीसर हाल #बीकानेर को IIT-JEE ADVANCE पास करने पर हार्दिक बधाई और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं बहुत बहुत बधाई हो शुभकामनाएं

विश्वास s/o श्री महीराम गिला का भी IIT में 9000 Rank से चयन हुआ है , बिटिया पल्लवी पहले से IIT रुड़की में है।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




