
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
हरियाणा के सिरसा ज़िले के गांव बुर्ज भंगू के निवासी रवि बिश्नोई सुपुत्र श्री कृष्ण लाल बैनीवाल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (भूगोल) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव और समाज का नाम रोशन किया हैं। वर्तमान में रवि बिश्नोई हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के भूगोल विभाग में प्रख्यात भूगोल वेत्ता, भू-राजनीतिक विश्लेषक और विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) एम. एल. मीणा के मार्गदर्शन में शोधरत हैं, और वे इंडो–प्रशांत क्षेत्र की बदलती भू-राजनीतिक संरचना और उसमें भारत की रणनीतिक भूमिका से संबंधित विषय पर शोध कर रहे है। प्रो. मीणा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने शोधार्थी पर गर्व हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रवि उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध-परक दृष्टिकोण और समकालीन विषयों पर विमर्श को सशक्त बनाएंगे।
इस सफलता को रवि बिश्नोई ने इसे अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं समस्त परिवारजनों के साथ प्रोफेसर मीणा, प्रोफेसर मोनिका बिश्नोई, प्रो सीमा सहदेव, प्रोफेसर वर्षा चौधरी के आशीर्वाद का परिणाम बताया।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




