
शब्द – 3 ओ3म् मोरें अंग न अलसी तेल न मलियों, ना परमल पिसायों
ओ3म् मोरें अंग न अलसी तेल न मलियों, ना परमल पिसायों। हे वीदा! मेरे इस शरीर पर किसी भी प्रकार का अलसी आदि का सुगन्धित तेल या अन्य पदार्थ का लेपन नहीं किया गया है क्योंकि मैं यहां सम्भराथल पर बैठा हुआ हूं। यहां ये सुगन्धित द्रव्य उपलब्ध भी नहीं है और न ही इनकी मुझे आवश्यकता ही है। जीमत पीवत भोगत विलसत दीसां नाही, म्हापण को आधारूं। पृथ्वी का गुण गन्ध है जो भी पार्थिव पदार्थों का शरीर रक्षा…














