
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें

हमारे पड़ोसी गांव मोहम्मद पुर रोही के लिए गर्व का विषय । बहुत बड़ी उपलब्धि हाशिल की है अक्षोम बिश्नोई ने । देश के सुप्रसिद्ध IIT में प्रवेश पाया है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
अक्षोम सुपुत्र श्री विरेन्द्र माजू बिश्नोई का आईआईटी रोपड़ में प्रवेश होने पर हृदय गर्व और प्रसन्नता से भर गया। यह सफलता अक्षोम की कड़ी मेहनत,और लगन का सुंदर प्रतिफल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन के हर पड़ाव पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे और परिवार, समाज का नाम रोशन करता रहे।
आपको एवं समस्त परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ।
#success #IITJEE #Roorkee #motivation #village #bishnoi

कोमल बिश्नोई पुत्री श्री जगदीश जी जाणी (वरिष्ठ अध्यापक) निवासी बरजासर का NEETUG में 621 अंको के साथ टॉप रैंक से चयन होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।

पायल बिश्नोई पुत्री श्री सुशील कुमार सिहाग , निवासी 54LNP (पदमपुर , गंगानगर) का प्रथम प्रयास ( कक्षा12 में 96% के साथ) में NEET UG परीक्षा में ALL INDIA RANK 3210 से पास करने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
#vishnoi#bishnoi#बिश्नोई #result

बहुत ही गर्व का विषय ![]()
मंजु भांभू पीपासर को नीट में ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 11751 आने पर बहुत बहुत बधाई हो।
भावी MBBS=डॉक्टर मंजु को स्पेशल बधाई हो
#success#neetexam#motivation#bishnoi#trending#trendingnow#viralpost

🌟 री-नीट 2026: समराथल फाउंडेशन के लगभग 40 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना🌟
समराथल फाउंडेशन के लिए री-नीट 2026 ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष साबित हो रहा है। इस बार फाउंडेशन हॉस्टल में अध्ययनरत 35 से 40 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना है, जिनमें 3 से 4 विद्यार्थियों के AIIMS जैसे देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में चयन की भी उम्मीद है।
इस वर्ष का प्रदर्शन कई मायनों में अभूतपूर्व रहा है। ऑल इंडिया रैंक (AIR) में शीर्ष स्थानों पर फाउंडेशन के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें
🥇 रवीना – 658 अंक | AIR 955
🥈 गोपीकिशन – 655 अंक | AIR 1156
🥉 प्रदीप – 654 अंक | AIR 1220
वहीं, 600 से अधिक अंक लगभग 15 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का शानदार प्रतिफल है।
इस सफलता की सबसे सुखद और गौरवपूर्ण बात यह है कि समराथल फाउंडेशन के इतिहास में पहली बार हमारी टॉपर एक बेटी बनी है। साथ ही, इस वर्ष कम से कम 5 बेटियों के चयन की संभावना है। यह हमारी बेटियों की प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है।
यह परिणाम केवल अंकों का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट मार्गदर्शन की जीत है। यह सफलता समराथल फाउंडेशन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सतत प्रयास और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।
समराथल फाउंडेशन परिवार के सभी होनहार विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों, कार्यकर्ताओं, भामाशाहों एवं अभिभावकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
🚀 यह तो केवल शुरुआत है… आने वाले वर्षों में समराथल फाउंडेशन सफलता के और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। 💐 #सभी #चयनित एवं #सफल #विद्यार्थियों #को #हार्दिक #बधाई! हमें #आप #सभी पर #गर्व है।*
सादर
ओम प्रकाश बिश्नोई RAS
अध्यक्ष समराथल फाउंडेशन
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





