

🌸 जाम्भाणी संत सूक्ति 🌸
“औरां नै उपदेस दे, आप चेते नहीं अचेत। करै जगत को जाबतो, घर को भिळग्यो खेत। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘जो दूसरों को तो उपदेश बहुत देते हैं परन्तु उस उपदेश को स्वयं के आचरण में नहीं लाते ऐसे तथाकथित उपदेशकों का पतन हो जाता है।