

ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
युवा अंकित गोदारा ने SEBI Grade-A परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि गांव महलसरा, जिला हिसार निवासी अंकित गोदारा, पुत्र श्री प्यारेलाल जी गोदारा, ने अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के बल पर देश की प्रतिष्ठित संस्था SEBI (Securities and Exchange Board of India) द्वारा आयोजित Assistant Manager Grade-A परीक्षा उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
अंकित गोदारा ने वर्ष 2023 में आईआईटी रोपड़ से बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने निरंतर UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए धैर्य, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया। उनके पिता श्री प्यारेलाल जी एक साधारण किसान हैं एवं स्नातक शिक्षा पास की हुई है
अंकित गोदारा की यह सफलता युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में निरंतरता हो, तो गांव की गलियों से निकलकर देश की सर्वोच्च संस्थाओं तक पहुंचा जा सकता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने जीवन में निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा देश, समाज और परिवार का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहे अंकित गोदारा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from बिश्नोई
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




