
अपने आप में एक संस्था थे बिश्नोई रत्न चौधरी भजनलाल जी
सुभाष देहडू प्रधान बिश्नोई सभा, हिसार चौधरी भजनलाल जी बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक प्रखर राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक, निपुण प्रबंधक, समर्पित समाजसेवी, सफल उद्यमी, भावुक व आस्थावान भक्त, मुक्त हस्त दानी, दूरदर्शी चिंतक व सफल रणनीतिकार थे। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में छोटे-बड़े अनेक पदों को सुशोभित किया था, इसलिए उनका राजनीतिक अनुभव व्यापक व गहन था। इसी अनुभव के आधार पर आपने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम प्रदान किया था। एक आम आदमी भी मुख्यमंत्री से सीधे…






