
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
हरियाणा के हिसार जिले से बिश्नोई समाज के लिए गर्व की खबर सामने आई है। आदमपुर क्षेत्र की रहने वाली जुड़वा बहनें पुष्पा और पूनम का चयन हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। दोनों बहनों ने परीक्षा में टॉप-5 में स्थान बनाया — बड़ी बहन पुष्पा ने पहला और छोटी बहन पूनम ने पांचवां स्थान हासिल किया।
यह उपलब्धि सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे बिश्नोई समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। खास बात यह है कि दोनों बहनें नर्सरी से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक एक ही कक्षा में पढ़ीं और आज एक साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद तक पहुंची हैं। वर्तमान में पुष्पा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और पूनम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।
परिवार का बेटा आशीष बिश्नोई भी प्रतिभा का उदाहरण है। उन्होंने कम उम्र में कई प्रतियोगी परीक्षाएं पास कीं और वर्तमान में जम्मू में IFS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। 23 वर्ष की आयु तक उन्होंने 15 सरकारी नौकरियों की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।
पिता हंसराज खीचड़ शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में रहकर बच्चों को पढ़ाया। सरकारी नौकरी से पहले वे बीमा एजेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं। माता सिलोचना अधिक पढ़ी-लिखी नहीं होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई में हमेशा सहयोगी रहीं। संयुक्त परिवार और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े बच्चों ने मेहनत, अनुशासन और संस्कारों से यह मुकाम हासिल किया।
परिवार की यह सफलता बिश्नोई समाज के लिए शिक्षा की ताकत का उदाहरण बन गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लक्ष्य स्पष्ट हो तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।
ऐप पर पढ़ें!
शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें
Discover more from Bishnoi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




