

नैण विसनोईयों की रियासत कांट
कांट रियासत का विस्तृत इतिहास “साथरियों का इतिहास” पुस्तक में लिपिबद्ध है। नैण गौत्र के जाट उदोजी ने विसनोई धर्म अपनाया था, इनके वंशजों ने नैणावास गांव बसाया। फिर नैणावास गांव से अलवर के आसपास कई वर्षों तक रहे। अलवर से फतूजी नैण ने फतेहपुर गांव बसाया। फिर चौधरी बहादुरसिंह नैण ने फतेहपुर छोड़कर कांट रियासत की स्थापना की थी।



