Sanjeev Moga

Sanjeev Moga

जाम्भाणी संत सूक्ति

“खोज रहे सब माघ पिराणी, गुरु बिन लहै न आसै। चकमक कड़े अग्न प्रजले, यूं गुरु ज्ञान प्रकासै। -(उदोजी अड़ींग) -भावार्थ-‘ सभी ज्ञान पिपासु लोग ज्ञान मार्ग की खोज करते हैं परन्तु वह मार्ग गुरु के बिना नहीं मिलता। जैसे दो चकमक पत्थरों के आपस में टकराने पर अग्नि प्रज्वलित हो जाती है वैसे ही ज्ञानी गुरु को जिज्ञासु शिष्य मिलने पर ज्ञान का प्रकटीकरण होता है।’ 🙏 -(जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति

है कोई आछे मही मंण्डल शूरा ।मनराय सूं झूझ रचायले ।।अथगा थगायलले अबसा बसायले ।।

पंच आत्मा –शरीर रूपी नगर मे पांच ज्ञानईंद्री पांच कर्मईंद्री पांच प्राण इन सब की त्रिपुटी मे मन राज करता है ।राजा व राज्य का कार्यभाल सब मंत्री के हाथ होता है ।आत्मा पंच–मंत्री है यह सब राजा मंत्री का परिवार है।। ।।💐है कोई आछे मही मंण्डल शूरा ।मनराय सूं झूझ रचायले ।।अथगा थगायलले अबसा बसायले ।।💐 हे भग्त जनो ।कोई शूरवीर ही मही–पृथ्वी पर मृत्यू लोक मे एसा कर शक्ता है इस मन रुपी राजा को हरा कर सब…

Read Moreहै कोई आछे मही मंण्डल शूरा ।मनराय सूं झूझ रचायले ।।अथगा थगायलले अबसा बसायले ।।

🌸 जाम्भाणी संत सूक्ति 🌸

“औरां नै उपदेस दे, आप चेते नहीं अचेत। करै जगत को जाबतो, घर को भिळग्यो खेत। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘जो दूसरों को तो उपदेश बहुत देते हैं परन्तु उस उपदेश को स्वयं के आचरण में नहीं लाते ऐसे तथाकथित उपदेशकों का पतन हो जाता है।

Read More🌸 जाम्भाणी संत सूक्ति 🌸

🌸 जाम्भाणी संत सूक्ति 🌸

“मन गयौ तो जांण दै, दिढ करि राखि सरीर। बिनां चढ़ी कुबांणि को, किस विधि लगै तीर। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘ भरपूर प्रयत्न करने के बाद भी मन वश में नहीं होता तो उसे स्वतंत्र छोड़ दें और ‘स्वयं’ को उससे अलग कर लें तथा मन के किसी संकल्प में शरीर को सम्मिलित नहीं होने दें,जब शरीर क्रिया नहीं करेगा तो मन का संकल्प व्यर्थ चला जाएगा और हम पाप कर्म से बच जाएंगे।शरीर रूपी कमान पर चढ़े बिना मन रूपी…

Read More🌸 जाम्भाणी संत सूक्ति 🌸

शब्द 77

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 *भूला लो भल भूला लो* एक समय बाल नाथ योगी ने जाम्भोजी के सन्मुख अपनी जिज्ञासा प्रकट की कि जो लोग भैरुंजी और जोगनियों का जाप करते हैं,उन्हें पूजते हैं।ऐसे भैरुं भक्तों को किन फलों की प्राप्ति होती है?बाल नाथ की जिज्ञासा जान ,गुरु महाराज ने उसे यह शब्द कहा:- *भूला लो भल भूला लो भूला भूल न* *भूलूं* हे अज्ञान में भूले हुए लोगों!तुम बड़े भोले हो जो अभी भी अज्ञान के इस रास्ते में भूलकर भटक रहे…

Read Moreशब्द 77

जाम्भाणी संत सूक्ति

“एक लख पूत सवा लख नातियां, दस बंधु सिरताज। एक सीता के कारणै, गयो रावण को राज। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘ लाखों सदस्यों के परिवार वाले महाबली दशानन रावण का राज्य और लंका का विपुल ऐश्वर्य एक परस्त्री के अपहरण के कारण धूल में मिल गया।’ 🙏 -(जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति

शब्द 78

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 *नवै पाल,नवै दरवाजा* श्री बालनाथ जोगी ने गुरु जंभेश्वर से योग साधना एवं उसके प्रभाव के विषय में जानना चाहा।जोगी की जिज्ञासा जान गुरु महाराज ने उसे यह शब्द कहा:- *नवै पोल नवै दरवाजा अहुंठ कोड़रू* *रायजड़ी* हे मन रूपी माली!तुम्हारा यह शरीर रूपी बगीचा, जिस के नव तोरण द्वार आँख,कान,नाक, मुँह, मल-मुत्र द्वार आदि नव बड़े-बड़े दरवाजे लगे हुए हैं तथा साढे तीन करोड़ रोमावलियाँ जिस देह बाडी पर जडी हुई है। *कांय रे सीचों वनमाली इहिं वाड़ी…

Read Moreशब्द 78

जाम्भाणी संत सूक्ति

“सत सीतां जत लखमंणां, सबळाई हंणवंत। जे आ सीत न जावही, अै गुंण मांहि गळंत।। -(मेहोजी गोदारा थापन) -भावार्थ-‘सीता का हरण होने पर ही उनके सतीत्व,लक्ष्मण के जतीपने और हनुमान के बल-पराक्रम का संसार को पता चला अन्यथा तो ये गुण छुपे ही रह जाते। आपत्तिकाल में ही मनुष्य के सुषुप्त गुण प्रकट होते हैं। 🙏 -(जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति

शब्द 79

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 *बारा पोल-नवै दरसाजी* श्री बालनाथ योगी ने पुनः गुरु जांभोजी से कहा कि योग साधना से जोगी की उम्र बढ़ती है और निर्वाण प्राप्त होता है तथा इस बात की पुष्टि मार्कंडेय पुराण से होती है।जिसने प्राणायाम द्वारा साँस को जीत लिया उसकी उम्र अपार हो जाती है।बालनाथ का कथन जान गुरु महाराज ने उसे यह शब्द कहा:- *बारा पोल नवै दंरसाजी राय अथर गढ़ थीरूं* यह स्थूल शरीर एक गढ़ हैं। जिसके आँखें, कान, नाक, मुंह, मल- मूत्र…

Read Moreशब्द 79

जाम्भाणी संत सूक्ति

“मरते पावै पीव कूं, जीवंत वंचै काल। नीरभै हरि नाम ले, दोनों हाथ दयाल। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘ भगवान का नाम जीव के लोक और परलोक दोनों संवारता है, जीवित रहते संकटों से रक्षा करता है और मरने के बाद भगवान से मिलाता है।’ (जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति

जाम्भाणी संत सूक्ति

” कै हरि की चरचा कर, कै हरि हिरदै नाम। प्रीतम पल न वीसारिया, चलता करता काम। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘ उत्तम संग मिले तो व्यक्ति भगवदचर्चा करे अथवा तो एकान्त में भगवद् स्मरण करे। अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए कर्म अवश्य करे,पर भगवान एक पल के लिए भी विस्मृत नहीं होना चाहिए।’ 🙏 -(जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति

जाम्भाणी संत सूक्ति

“बाल तरण अर व्रधपणा, हेत करे हरि ध्याय। जब लग सांस सरीर मां, हरख्य हरख्य गुण गाय। -(परमानन्दजी वणियाल) -भावार्थ-‘ जब तक इस नश्वर शरीर में श्वास चल रही है, बाल, युवा या वृद्ध कोई भी अवस्था हो प्रेम पूर्वक भगवान का स्मरण करना चाहिए।(क्योंकि मृत्यु अवस्था नहीं देखती)।’ 🙏 -(जम्भदास)

Read Moreजाम्भाणी संत सूक्ति