छत्तीस बिरादरी के राजनेता थे चौधरी भजनलाल जी (Part 2)

गूगल प्ले स्टोर से हमारी एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड जरूर करें, शब्दवाणी, आरती-भजन, नोटिफिकेशन, वॉलपेपर और बहुत सारे फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।

थी। इस सरकार को बहुमत में बदलकर लगातार पांच साल सरकार चलाई जिसका चर्चा हमेशा अखबारों में होती रही है। एक साधारण परिवार से उठकर राजनैतिक ऊंचाइयों को छूना अपने आपमें एक मिसाल है तथा बिश्नोई समाज के लिए गौरव की बात है।
36 बिरादरी के एकमात्र सर्वमान्य व सर्वप्रिय नेता चौधरी भजनलाल 27 जून 1979 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, दूसरी बार सन् 1982 तथा तीसरी बार सन् 1991 में मुख्यमंत्री बने। इस तरह तीन बार 12 वर्षों से अधिक समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। यह अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। इतने समय तक आज तक कोई हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहा।
सन् 1986 में राजीव गांधी की सरकार में देश के पहले केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री बने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जिसके लिए हमेशा उन्हें याद किया जाता रहेगा। खेजड़ली जहां 363 बिश्नोई नर-नारियों ने वृक्षों को काटने से रोकने के लिए शहीद हो गये थे, वहां केन्द्र सरकार की ओर से एक स्मारक बनवाया ।
भारत के संसदीय इतिहास सन् 1947 से 1997 के पहले 50 वर्षों में संसद में राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिए गए 100 सबसे अधिक उत्कृष्ट भाषणों में से एक चौधरी भजनलाल जी द्वारा संसद में 1986 में पर्यावरण पर दिया गया उनका भाषण भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक में दर्ज है। इस पर भी बिश्नोई समाज गर्व महसूस कर रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी चौधरी भजनलाल जी ने किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जो सदैव अविस्मरणीय रहेंगी।
चौधरी भजनलाल जी ने धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। सर्वप्रथम चौधरी भजनलाल जी ने बिश्नोई समाज के प्रसिद्ध निज मन्दिर मुकाम जहां पर गुरु महाराज की समाधि है, का जीणोद्धार करवाया तथा लगभग 50 लाख से ज्यादा की राशि का सहयोग दिया तथा समाज के लोगों से सहयोग की अपील की तथा कार्य पूरा करवाके फरवरी 1996 में इसका उद्घाटन किया। गुरु जम्भेश्वर संस्थान भवन दिल्ली के लिए केन्द्र सरकार से भूमि प्राप्त कर 1 दिसम्बर 2001 में इसका शिलान्यास महामहिम राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के द्वारा करवाया तथा 2005 में इसका लोकार्पण चौधरी भजनलाल जी द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इन्हीं की प्रेरणा से रोटूमन्दिर का जीणोंद्धार मार्च 1999 में हुआ, इसका भी लोकार्पण इन्हीं द्वारा किया गया। पंचकूला में मंदिर व धर्मशाला का निर्माण, देवनगरी हरिद्वार में बिश्नोई आश्रम (गंगा घाट पर) तथा अन्य कई स्थानों पर मंदिर व धर्मशालाओं के निर्माण में योगदान दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में हिसार में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी की स्थापना इन्हीं के मुख्यमंत्री काल में 1995 में की, जो आज देश विदेश में टेक्निकल शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इतनी राजनैतिक ऊंचाइयों को छूने के बाद भी अपनी मिट्टी व अपने लोगों से जुड़े रहते थे। दीपावली एवं होली पर्व पर हमेशा मंडी आदमपुर में अपने लोगों के साथ मनाते थे तथा उनका स्नेह हमेशा लोगों पर बना रहा। चौधरी साहब अपने आप में संस्था थे। हरियाणा की मिट्टी से जुड़े एक ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व अधिकारियों सभी के दिलों पर राज किया। उनके पास जो भी गया खाली हाथ नहीं आया। हमेशा छत्तीस बिरादरी के लोगों के दु:ख सुख में शामिल होते थे।
राजनीति में आने के बाद जीवनपर्यन्त वो किसी न किसी सदन के सदस्य रहे। अब भी 2009 से हिसार से लोकसभा सदस्य थे। यह सब जनता के प्यार की वजह ही थी। चौधरी भजनलाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती जसमां देवी ने उन्हें पूरा सहयोग दिया तथा हर क्षेत्र में उनकी सहयोगी रही। धार्मिक स्थानों के निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करती रही है। आशा करते हैं कि चौधरी कुलदीप बिश्नोई जो कि अब आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा चंद्रमोहन बिश्नोई आगे चौधरी भजनलाल के पदचिहों पर चलकर बिश्नोई समाज की नहीं 36 बिरारदी की सेवा कर चौधरी भजनलाल की तरह 36 बिरादरी के राजनेता बनेंगे।
उदार हृदय इंसानियत का यह पुजारी 3 जून,2011 को इस संसार को अपना सलाम कर गया। चौधरी भजनलाल जी में अवश्य ही दैवी शक्ति थी जिनकी वजह से वो इतनी ऊँचाइयों पर पहुंचे।
आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा-हमेशा याद रखेंगी तथा समाज इनका ऋणी रहेगा।

गूगल प्ले स्टोर से हमारी एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड जरूर करें, शब्दवाणी, आरती-भजन, नोटिफिकेशन, वॉलपेपर और बहुत सारे फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप्प पर ही उपलब्ध हैं धन्यवाद।


Discover more from Bishnoi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjeev Moga
Sanjeev Moga
Articles: 1196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *