Bhajan lal 6

चौधरी भजनलाल जी ने गुरु जम्भेश्वर का नाम दुनियां में चमकाया था

ऐप पर पढ़ें!

शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें

गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार
बिश्नोई रत्नचौधरी भजनलाल जी पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा के आकस्मिक निधन से भारतीय राजनीति को
अपूर्णय क्षति हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में पर्यावरण मंत्री और कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने
अनेक जनहितकारी कार्य किए हैं। भारत सरकार में पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने गुरु जम्भेश्वर जी का नाम विश्व
पटल पर चमकाया था। चौधरी साहब ने सन् 1994 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राच्य विद्या संस्थान में
गुरु जम्भेश्वर जी महाराज पीठ की स्थापना की थी, तदुपरांत विद्यापीठ के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्य को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र हिसार में गुरु जम्भेश्वर धार्मिक अध्ययन संस्थान की स्थापना की।
चौधरी भजनलाल जी ने ही गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1995 में हिसार में की थी। वर्तमान में यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ए ग्रेड विश्वविद्यालय है। गुरु जम्भेश्वर और बिश्नोई धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था और निष्ठा के कारण ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान की स्थापना करके सभी धर्मों जैसे हिन्दू, बौद्ध, इस्लाम, जैन और सिक्ख इत्यादि धर्मों में पारस्परिक तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत प्रयास किया था। चौधरी भजनलाल गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान के विषय में लगातार पूरा ध्यान रखते थे तथा संस्थान की गतिविधियों के विषय में हमेशा पूछते रहते थे। मैं जब उनसे मिलता था तो वे मुझसे पूछते थे कि अबकी बार कौन सी पुस्तक आ रही है तथा पुस्तकें प्रकाशन में कहीं आर्थिक समस्या आ रही है तो आप मुझे नि:संकोच बता देना।
एक बार मैंने मुकाम में जाम्भाणी साहित्य के विषय में उनके साथ गहन विचार विमर्श किया तो उन्होंने बिश्नोई महासभा को मुकाम व अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर स्थित हस्तलिखित ग्रंथों को गुरु जम्भेश्वर धार्मिक अध्ययन संस्थान में देने का आदेश दिया था। इसके अतिरिक्त संस्थान की सभी गतिविधियों के विषय में समय-समय पर जानकारी लेते रहते थे तथा उचित दिशा निर्देश भी देते थे। उनके द्वारा स्थापित यह संस्थान और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आज दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं तथा उनके यश को अमर रखेंगे।

ऐप पर पढ़ें!

शब्दवाणी, भजन, आरती, जांभाणी कैलेंडर और बहुत सारे फ़ीचर सिर्फ ऐप्प पर ही उपलब्ध है जरूर इंस्टॉल करें


Discover more from Bishnoi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjeev Moga
Sanjeev Moga
Articles: 661